सिकंदरा: सिलहरा गांव में घरेलू बिजली के कटे तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, पीएचसी में चल रहा उपचार
राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में घरेलू कार्य के दौरान बिजली के कटे तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सिलहरा गांव निवासी श्रीपाल अपने घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान आंगन से निकली घरेलू बिजली की कटी केबल की चपेट में आने से उन्