बिलग्राम: मैदानपुरा में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 29 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Bilgram, Hardoi | May 22, 2026 हरदोई के बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मैदानपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 14 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।