चरपोखरी: चरपोखरी में चोरों का आतंक: घर से दो भैंस ले उड़े बदमाश, पुलिस पर उठे सवाल
चरपोखरी थाना क्षेत्र के काशीडीह गांव स्थित इंग्लिश टोला में रविवार की रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए घर से दो भैंस चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।