बिजनौर: बिजनौर में पति ने पत्नी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर खरीदी कार, तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Bijnor, Bijnor | May 6, 2026 बिजनौर कोतवाली शहर में एक विवाहिता ने अपने पति सहित तीन लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कार खरीदने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के ओखला निवासी रुखसार ने अपने पति फरहान सहित तीन लोगों पर उसकी आईडी का दुरुपयोग कार खरीदी है जिसकी जानकारी उसे नहीं है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।