हज़ारीबाग: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में झामुमो का हजारीबाग में ज़ोरदार प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ झारखंड में विरोध तेज हो गया है। शनिवार को हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी ने पुराना समाहरणालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योजना का नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान है और यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन सड़क से सदन तक होगा।