कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची इलाके में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 24, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुरानी रांची इलाके में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। रविवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान शमसेर और भोला के रूप में हुई है।