इंदौर: आजाद नगर पुलिस ने 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार, भील कॉलोनी की हैं निवासी
Indore, Indore | May 28, 2025 इंदौर की आजाद नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भील कॉलोनी में दो महिलाएं मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए खड़ी हुई है। जिसमें पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। जिन्होंने अपना नाम नंदनी और राधिका बताया। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 16 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है। जिसमें दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।