इंदौर: कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मामले का विरोध, पूर्व मंत्री सहित कांग्रेसी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, दीवार पर चस्पा किया ज्ञापन
Indore, Indore | May 28, 2025 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और नाना पटवारी के साथ जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव के विरुद्ध अवैध कब्जे, धोखाधड़ी, और धमकी देने का मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, पार्टी की वरिष्ठ नेता शोभा ओझा और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने अन्य नेताओं के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन दीवार पर चस्पा किया।