मुंगेर: गांधी चौक के पास एक बंद गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Munger, Munger | Mar 5, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास 20 वर्षों से बंद पड़ा गोदाम में आग लग गई।इस घटना की जानकारी देते हुए मकान मालिक रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि यह आग किसी ने साजीशन लगाई है। उन्होंने बताया कि गोदाम 20 बरस से बंद है इसमें रखा प्रिंटिंग मशीन और अन्य सामान जल गया।आग से लगभग 15 से 20 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है ।आग पर 2 घंटे बाद काबू पाया गया ।