मुंगेर: शस्त्रों के भौतिक सत्यापन को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा 16 पदाधिकारीयो को किया गया प्राधिकृत
Munger, Munger | Mar 4, 2024 आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाये रखने को लेकर निमित आयुध नियम, 2016 के नियम 30 के अंतर्गत व्यक्तिगत शस्त्र का भौतिक सत्यापन करने हेतु जिला दण्डाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा जिले के 16 पदाधिकारियों को शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 43 (2) में वर्णित प्रावधानों के आलोक में प्राधिकृत किया गया