मुंगेर: नीलम सिनेमा रोड पर बंद पड़े प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में लगी आग
Munger, Munger | Mar 5, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार के नीलम सिनेमा रोड पर पिछले 15 सालों से बंद पड़े प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों के द्वारा काफी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया।