मुंगेर: मुंगेर में आज 700 लीटर अवैध अर्द्धनिर्मित देशी शराब एवं 20 शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया
Munger, Munger | Mar 4, 2024 मुंगेर में अवैध शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देशन में अवैध शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान शामपुर थाना अंतर्गत करीब 700 लीटर अवैध अर्द्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट किया गया साथ ही 20 शराब भट्टी को भी नष्ट किया गया।