चंदवारा: चंदवारा में कुष्ठ व टीबी मरीजों की स्वास्थ्य जांच, भेदभाव न करने की शपथ भी दिलाई गई
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने चंदवारा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर कुष्ठ एवं टीबी के इलाजरत मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। ग्राम भित्तिया में एक ही परिवार के तीन कुष्ठ मरीजों एवं उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की जांच की गई।