पिंड्रा: फूलपुर में बस खरीदने के नाम पर ठगी, पैसे वापस मांगने पर मिली धमकी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
फूलपुर थाना क्षेत्र में सेकंड हैंड बस खरीदने के नाम पर 15 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार ठगी करने वालों के पास 5.96 लाख रुपए बकाया हैं, बाकी पैसे उन्हें अलग-अलग किस्त में मिल चुके हैं।