सरदारशहर: तालमैदान में चल रही श्री राम कथा व नानी बाई के मायरे में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ की पत्नी चांदकंवर का सम्मान किया गया
ताल मैदान में गुरु गोरखनाथ जी जाहरवीर गोगाजी गौशाला समिति मीतासर की ओर से आयोजित श्रीराम कथा और नानी बाई के मायरे का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान कथा के प्रथम दिन शनिवार शाम 4 बजे भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ की पत्नी चांद कंवर कथा पंडाल में पहुंची और कथा सुनी, आयोजको ने भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ की पत्नी चांद कंवर का सम्मान किया।