बाह: वार्ता के बाद भदरौली बिजली घर पर किसानों ने धरना समाप्त किया
भदरौली बिजली घर पर विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रविवार शाम 5 बजे वार्ता के बाद समाप्त हो गया। संगठन के राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्रवण सिंह भदौरिया और जेई भदरौली के बीच लंबी बातचीत हुई। इस दौरान जेई ने अभद्रता की घटना पर माफी मांगते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी पदाधिकारी के साथ गलत व्यवहार नहीं होग