कानपुर: पत्नी की हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार, 7 साल की बच्ची बनी चश्मदीद गवाह
कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के रजबी रोड पर पत्नी निशा कौसर की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति इंतजार अहमद उर्फ मेराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में 7 साल की बच्ची अहम चश्मदीद गवाह है। आरोप है कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल से कहीं ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान शकीला बेगम ने अपने बेटों सलमान और आमिर की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की विवेचना और कानूनी कार्रवाई जारी है।
📍 कानपुर | उत्तर प्रदेश
📰 ग्राउंड ज़ीरो न्यूज़
✍️ रजत शर्मा
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurCrime #CrimeNews #KanpurPolice