गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: दो समुदायों के बीच विवाद से तनाव, दलित परिवार ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई
गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत विरोधरीचक गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने सोमवार क़ो दोपहर 2 बजे एसएसपी सुशील कुमार को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पहले दर्ज मुकदमे के बावजूद उन्हें लगातार धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।