खलारी: खलारी में भारी तबाही से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिन भर बिजली गुल रही
Khelari, Ranchi | May 14, 2026 खलारी में बुधवार रात क्षेत्र में आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण क्षेत्र के कई हिस्सों में बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों और बिजली के तारों पर जा गिरे। इस प्राकृतिक आपदा की सबसे ज्यादा मार बिजली व्यवस्था पर पड़ी, जिसके कारण पूरा खलारी क्षेत्र रात भर अंधेरे में डूबा रहा। तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दर्जनों...