सपा सांसद अवधेश प्रसाद परिवार के साथ राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे, कहा- ध्वजारोहण समारोह में नहीं किया गया था आमंत्रित
Sadar, Faizabad | Nov 29, 2025
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद शनिवार शाम 5:00 सपरिवार राम मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीराम के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि दर्शन करके उन्हें बहुत अच्छा लगा और यह श्रीराम की कृपा है कि उन्हें बार-बार दर्शन का अवसर मिल रहा है। सांसद ने बताया कि उनके साथ बेटा अमित, बहू, नाती और बेटी भी दर्शन के लिए पहुंचे।