जबलपुर: हनुमानताल पुलिस ने अवैध वसूली और चाकूबाजी के मामले में 4 हजार के इनामी समेत 2 फरार आरोपी किए गिरफ्तार
जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध वसूली और जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 4 हजार के इनामी बदमाश समेत दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने मुख्य आरोपी अल्ताफ अहमद और उसके साथी राजा शेख को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू और ल