भिंड नगर: जलगंगा अभियान 2026 से ग्राम पंचायत ऊमरी में पुनर्जीवित हुआ 80 वर्ष पुराना उमरेश्वर तालाब, ग्रामीणों में खुशी
ग्राम पंचायत ऊमरी स्थित ऐतिहासिक उमरेश्वर मंदिर तालाब को जलगंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत नया जीवन मिला है। करीब 80 वर्षों से उपेक्षित पड़े इस तालाब की व्यापक साफ-सफाई कर जलकुंभी, गाद और झाड़ियों को हटाया गया, जिससे इसकी जल संग्रहण क्षमता फिर से बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, वर्षों से तालाब में गाद और जलकुंभी जमा होने के कारण वर्षा जल का संचयन प्रभावित हो रह