भगवानपुर: इशापुर: सिफिल की ज़मीन पर बसे परिवार को उजाड़ने की कोशिश, प्रशासन से न्याय की गुहार
भगवानपुर थाना क्षेत्र के इशापुर गांव निवासी स्वर्गीय सुखदेव सहनी के पुत्र रामबरन सहनी ने रविवार की शाम करीब चार बजे अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि उनका परिवार कई दशकों से सिफिल की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता भी इसी स्थान पर रहते थे और वर्षों से पूरा परिवार वहीं जीवन यापन करता आ रहा है।