महोबा: ननौरा में फसल थ्रेसिंग के दौरान दबंगों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से किया हमला, घायल
Mahoba, Mahoba | Apr 8, 2026 फसल थ्रेसिंग के दौरान विवाद बढ़ने पर दबंगों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। लक्ष्मीप्रसाद और उनके पुत्र वीरेंद्र पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।