लखीमपुर: मैगलगंज में शिक्षामित्र के द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के दर्ज मामले में परिजनों ने आरोपी कीगिरफ्तारी की मांग
मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैगलगंज कस्बे में पवेलियन प्राथमिक विद्यालय में छात्रा के साथ स्कूल में तैनात शिक्षामित्र ने बीते 16 में 2024 को अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने आज एसपी से गुहार लगाई है।