शाहजहांपुर: उपलों के ढेर पर मिली नवजात बच्ची, मानती देवी ने गोद लेने की जताई इच्छा, सुनिए महिला ने क्या कहा
शाहजहांपुर जिले के मदनापुर कस्बे में शनिवार तड़के करीब पांच बजे मथाना रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर के पास पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे उपलों के ऊपर एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। कूड़ा डालने गई मान देवी ने बच्ची को मुंह के बल पड़ा देखा और आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने बच्ची को उठाकर कपड़े में लपेटा। वहीं, मानती देवी ने बच्ची को गोद लेकर पालन-पोषण करने की इच्छा जताई।