शामली: शामली में किसानों ने एसआईआर के विरोध में किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन
Shamli, Shamli | Oct 23, 2026 शुक्रवार को एसआईआर के विरोध और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए एसआईआर को रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, चुनाव व्यवस्था में सुधार करने एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के अधिकार की रक्षा की मांग की गई।