श्री गंगानगर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शहर की मुख्य सड़कों पर स्कूटी रैली निकाली गई
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 16, 2026
श्रीगंगानगर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे शहर में स्कूटी रैली निकाली गई। विधायक जयदीप बिहाणी ने एसडी कॉलेज के प्रवेश द्वार से ध्वज दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों बीरबल चौक, गांधी चौक, भगतसिंह चौक, गोदारा गल्र्स कॉलेज,राधेश्याम रोड़ से होते हुए भारत माता चौक पहुंची