नवाबगंज: सफदरगंज मंडी का डीएम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गेहूं खरीद को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश
बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सफदरगंज स्थित मंडी का निरीक्षण कर गेहूं खरीद व्यवस्था की शुक्रवार करीब 3:30 बजे समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष खरीद की स्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान की उपज की खरीद सुनिश्चित की जाए।