बिंदकी: अंगदपुर और बहादुरपुर दो अलग-अलग गांव में दो लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को अंगदपुर में एक 35 वर्षीय महिला ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही गुरुवार व शुक्रवार की ही रात को बहादुरपुर में एक 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ का लिया जिससे मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह 8 बजे परिजन रो-रो कर बेहाल थे।