लखीसराय: झिनौरा गांव के पास बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
झिनौरा में बुधवार गुरुवार की देर रात लगभग 9:00 बजे बाइक से गिरकर पति-पत्नी दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान कपिलदेव यादव के पुत्र गुड्डू कुमार तथा गुड्डू कुमार की पत्नी आरती देवी के रूप में की गई है।