मंझनपुर: करारी क्षेत्र में साइबर ठगी से बचाव के लिए गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
SP सत्यनारायण के निर्देशन में बुधवार को करारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमीनपुर समरो में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी साइबर थाना व टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी, क्यूआर कोड स्कैम और डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। साथ ही साइबर अपराध होने पर 1930 हेल्पलाइन और साइबर क्राइम पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज जानकारी दी