सवायजपुर: पाली में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
जनसंघ के संस्थापक डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती रविवार को पाली के पंत इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डाॅ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके की गयी।