शेखपुरा: कोरमा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर पुलिस ने 825 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया विनष्ट
शेखपुरा जिला अंतर्गत कोरमा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान 825 लीटर अर्धनिर्मित् देशी शराब को किया गया विनष्ट। जानकारी देते हुए कोरमा थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई जिसमें 825 लीटर अर्धनिर्मित् देशी शराब को विनष्ट किया गया है।