चास: रोटरी क्लब चास द्वारा बीजीएच के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
Chas, Bokaro | Feb 12, 2024 सोमवार को रोटरी क्लब चास के द्वारा बोकारो जनरल अस्पताल के सहयोग से बीजीएच के ब्लड बैंक में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के नेक काम में योगदान देना था। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर श्रवण कुमार उपस्थित थे।