मानपुर: बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे जंगली हाथियो से निपटने वनकर्मियो ने पश्चिम बंगाल मे लिया प्रशिक्षण
Manpur, Umaria | Jun 15, 2026 बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे जंगली हाथियों की बढ़ती मौजूदगी के बीच वन विभाग ने मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।इस कड़ी में मध्य प्रदेश वन विभाग के 30 वनकर्मियों ने पश्चिम बंगाल में आयोजित 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया,जिसमें बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 5 वन रक्षक भी शामिल रहे।