भदेसर: मंडफिया में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते से सुलझे सैकड़ों मामले, 37 लाख से ज्यादा की वसूली, लोगों को मिली राहत
शनिवार शम साढ़े 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मंडफिया न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल तीन सौ पचासी प्रकरणों का आपसी समझौते से निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार अग्रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत में न्यायालय के दो सौ चालीस और विद्युत विभाग के एक सौ इक्यावन मामलों का समाधान हुआ। लोक अदालत में कुल सैंतीस लाख छप्पन हजार