लोहरदगा: गंगा दशहरा पर लोहरदगा के बड़ा तालाब में बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, भक्ति से गूंजा शहर
लोहरदगा शहर में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार की रात बड़ा तालाब परिसर एक बार फिर भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन गया। बनारस के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की तर्ज पर आयोजित भव्य माँ गंगा आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रात करीब 8:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ यह आयोजन देर रात लगभग 12:00 बजे,