मंझनपुर: करारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की फरार महिला अभियुक्ता ननकी देवी को किया गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में करारी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रही महिला अभियुक्ता को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि 10 मार्च 2026 को थाना करारी में गैंग लीडर विमला देवी व उसके गिरोह के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ मु0अ0सं0 53/26 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।