मथुरा: DM की चौखट पर पहुंचे पुस्तक विक्रेता, स्कूलों में ड्रेस और किताबों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
मथुरा में प्रशासन द्वारा किताबों पर निर्धारित डिस्काउंट को लेकर छिड़ी जंग अब जिलाधिकारी की चौखट तक पहुंच गई है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दो दुकानों को सीज किए जाने पर आज बड़ी संख्या में पुस्तक विक्रेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों का साफ कहना है कि किसी व्यक्ति की झूठी शिकायत के आधार पर कृष्णा बुक एजेंसी को निशाना बनाया गया है