हनुमानगढ़: भादरा तहसील के अनूपशहर ग्राम के एमजीजीएस विद्यालय पर अतिरिक्त कार्यभार का आरोप, बीएलओ नियुक्ति का विरोध
भादरा तहसील के अनूपशहर ग्राम के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यभार को लेकर ग्रामीणों व स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बीएलओ कार्य से कार्मिक को मुक्त करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में कुल 103 विद्यार्थियों का नामांकन है तथा 8 कार्मिक कार्यरत हैं।