मथुरा: मथुरा में बस यात्री से 650 ग्राम सोना चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पूरा माल बरामद
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बस में सवार एक एजेंट से 650 ग्राम सोना (पीली धातु) चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा सोना, चार मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद किए हैं हाईवे पुलिस टीम को ₹25000 का इनाम भी दिया