कौंच: अंबेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने आयोजित किया सफाई कार्यक्रम, कोंच में BJP विधायक ने की परिसर की साफ-सफाई
Konch, Jalaun | Apr 13, 2026 कोंच नगर में सोमवार की सुबह 7:30 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धांजलि दी, वही गोखले नगर स्थित अंबेडकर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में BJP विधायक मूलचन्द्र निरंजन और पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता समेत कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाई, वही पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया है।