गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने रविवार शाम करीब 4 बजे लोकल व मैनुअल इनपुट व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नीरज यादव नाम के 1 शातिर अभियुक्त को चौकी क्षेत्र लालकुंआ से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित 4250 रुपये बरामद हुए है।