गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने रविवार शाम करीब 5 बजे दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे विशाल शर्मा नाम के शातिर अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 20 फरवरी को वादी की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि वादी की पुत्री कहीं चली गई है।