गाज़ियाबाद: गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में पास हुआ प्रस्ताव, तुराब नगर बाजार का नाम बदलकर रखा गया सीताराम बाजार
गाजियाबाद के तुराब नगर बाजार का नाम रविवार को बदल दिया गया है। नगर निगम ने अपनी बोर्ड बैठक में सर्वसहमति से तुराबनगर का नाम अब से सीताराम बाजार कर दिया है। गाजियाबाद की बात जब भी की जाती है तो तुराब नगर का जिक्र हमेशा होता है। इसे महिलाओं के बाजार के नाम से भी जाना जाता है, यहां पर सबसे ज्यादा सुहागनों का सामान मिलता है।