गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर दबंगों ने कर्मचारियों से की मारपीट, CCTV वीडियो हुआ वायरल
थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के पाबी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो रविवार दोपहर करीब 12 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।