मोरहाबादी स्थित आवास में सोमवार दोपहर करीब एक बजे झारखंड पाहन संघ ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। इस मौके पर झारखंड पाहन संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पाहन के नेतृत्व में कई लोग मौजूद रहे। झारखंड पाहन संघ ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर आदिवासियों की जमीन बचाने को लेकर आवेदन सौंपा।