सहाड़ा: दादिया में आबादी क्षेत्र में घुसा पैंथर, अलग-अलग बाड़े में बंधे दो गायों के बछड़ों का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
भीलवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत गुंदली के दादिया गांव में बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि को पैंथर ने अलग-अलग दो बाड़े में बंधे गाय कें दो बछड़े का शिकार कर लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को सुबह वन विभाग के कार्मिकों को सूचना दी गई। क्षेत्र में बढ़ते वन्य जीवो के चलते ग्रामीणों ने भय का माहौल बना हुआ है।