कटनी ग्रामीण: तिहारी गांव में जला ट्रांसफार्मर बदला गया, ग्रामीणों को मिली राहत
ग्राम पंचायत तिहारी अंतर्गत ग्राम तिहारी में 100 केवी का घरेलू ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा समस्या को लेकर विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय से चर्चा की गई। विधायक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए नया 100 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।